अमर उजाला
Thu, 30 April 2026
इन दिनों हॉलीवुड फिल्म ‘माइकल’ भारतीय सिनेमाघरों में मौजूद है। यह हिंदी और साउथ फिल्मों के साथ मुकाबला कर रही है।
रिलीज के छठे दिन फिल्म ‘माइकल’ ने कितना कलेक्शन किया है? जानिए।
फिल्म ‘माइकल’ ने छठे दिन 2.30 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि पांचवें दिन 2.40 करोड़ रुपये भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाए थे।
फिल्म की कुल कमाई भी 23.45 करोड़ रुपये हो चुकी है।
यह फिल्म मशहूर डांसर, सिंगर माइकल जैक्सन की बायोपिक है।
कलेक्शन से साफ जाहिर होता है कि यह फिल्म भारतीयों को भी पसंद आ रही है।
इस फिल्म में माइकल जैक्सन का किरदार जाफर जैक्सन ने निभाया है, जो जैक्सन परिवार के ही सदस्य हैं।
फिल्म ‘माइकल’ ने मंगलवार को किया कमाई में इजाफा, जानें पांचवें दिन का कलेक्शन