अमर उजाला
Fri, 1 May 2026
हॉलीवुड फिल्म ‘माइकल’ को भारतीय सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा हो चुका है। यह कई हिंदी और साउथ फिल्मों के साथ मुकाबला कर रही है।
रिलीज के सातवें दिन फिल्म ‘माइकल’ ने कितना कलेक्शन किया है? जानिए।
फिल्म ‘माइकल’ ने सातवें दिन 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि छठे दिन 2.40 करोड़ रुपये भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाए थे।
फिल्म की कुल कमाई भी 26.05 करोड़ रुपये हो चुकी है।
यह फिल्म मशहूर डांसर, सिंगर माइकल जैक्सन की बायोपिक है। इसमें माइकल जैक्सन का किरदार जाफर जैक्सन ने निभाया है।
जाफर जैक्सन, माइकल के परिवार के ही सदस्य हैं। इस किरदार में वह काफी जंच भी रहे हैं।
‘माइकल’ के सामने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘भूत बंगला’, ‘धुरंधर 2’, ‘कारा’ और ‘केडी-द डेविल’ जैसी फिल्में मौजूद हैं। फिल्म ‘भूत बंगला’ ने गुरुवार को 3.40 करोड़ रुपये कमाए। यह कमाई के मामले में ‘माइकल’ से आगे रही है।
‘माइकल’ को मिला भारतीय दर्शकों का प्यार, जानें छठे दिन की कमाई