अमर उजाला
Mon, 2 June 2025
हॉलीवुड फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ भारत में 17 मई को रिलीज हुई थी
आज फिल्म की रिलीज को पूरे 17 दिन हो गए हैं
टॉम क्रूज की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ अब 100 करोड़ी क्लब से कुछ ही दूरी पर है
टॉम की फिल्म अगर लगातार ऐसे ही कमाई करती रही तो जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी
‘मिशन इंपॉसिबल 8’ ने पहले दिन 16.5 करोड़ रुपये से अपना बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला
वहीं पहले हफ्ते ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ ने कुल 54.4 करोड़ रुपये का कारोबार किया
दूसरे हफ्ते फिल्म ने कुल 26.75 करोड़ रुपये की कमाई की है
‘मिशन इंपॉसिबल 8’ ने दूसरे शुक्रवार 14वें दिन 1.9 करोड़ रुपये का कारेबार किया
फिल्म ने तीसरे शनिवार 15वें दिन 3.65 करोड़ कुपये की कमाई की
टॉम की फिल्म ने 16वें दिन तीसरे रविवार को 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
वहीं आज 17वें दिन तीसरे सोमवार को फिल्म का कलेक्शन 1.25 करोड़ रुपये रहा
फिल्म ने अब तक कुल मिलाकर 91.70 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है
फिल्म अगर ऐसे ही लगातार कमाई करती रही तो जल्द ही 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो जाएगी
‘फाइनल डेस्टिनेशन ब्लड लाइन्स’ की करोड़ों में बरकरार कमाई, जानिए 8वें दिन का कलेक्शन?