ओपेनहाइमर ने नौवें दिन फिर पकड़ी रफ्तार ओपेनहाइमर दुनियाभर में अच्छा प्रदर्शन कर रही है फिल्म ने भारत में भी ठोस शुरुआत की है बीते दिन (शुक्रवार) फिल्म ने चार करोड़ 35 लाख का कलेक्शन किया था वीकडेज में फिल्म की कमाई में गिरावट के बाद अब दूसरे वीकएंड पर फिल्म ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने नौवें दिन सात करोड़ की कमाई की है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 84.55 करोड़ हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क