संघर्षों से घिरी रही 'ओपरा विनफ्रे' की जिंदगी ओपरा विनफ्रे आज अपना 68वां जन्मदिन मना रही हैं, उनका जन्म 29 जनवरी 1954 को हुआ था ओपरा विनफ्रे अमेरिकी टॉक शो होस्ट, टेलीविजन प्रॉड्यूसर, अभिनेत्री और लेखिका हैं ओपरा अपने टॉक शो द ओपरा विनफ्रे शो के लिए जानी जाती हैं द ओपरा विनफ्रे शो साल 1986 से 2011 तक यानी 25 साल तक चला था ओपरा 20वीं सदी की सबसे अमीर अफ्रीकी अमेरिकी महिला हैं, साल 2007 में उन्हें विश्व में सबसे प्रभावकारी महिला के रूप में चुना गया ओपरा का जन्म मिसिसिप्पी में हुआ था बाल अवस्था में विनफ्रे के साथ रेप हुआ था, जिसके बाद वह 14 साल की उम्र में प्रेग्नेंट हो गई, बेटे की मौत गर्भ में ही हो गई थी टेंनेसी में एक रेडियो में काम करते हुए हाई स्कूल की पढ़ाई की और घरेलू समाचार में सह-मेजबान भी बन गईं इसके बाद इस टॉक शो के अधिकार मिले, जिसे शिकागो में शुरू किया गया कुछ समय बाद उन्होंने एक कंपनी खोली और दुनियाभर में प्रसारण शुरू कर दिया Oprah Winfrey