अमर उजाला
Sat, 25 April 2026
ग्लोबल आइकन रिहाना शुक्रवार को भारत आई थीं। वह एक ब्यूटी लॉन्च इवेंट में हिस्सा लेने पहुंची थीं।
रिहाना से मिलने के कई बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस पहुंचे।
इस इवेंट से रिहाना के वीडियो वायरल हुए। जिसमें कहीं वह सेलेब्स के साथ पोज दे रही हैं तो कहीं पैपराजी के साथ फाेटो क्लिक करवा रही हैं।
इसी तरह एक और वीडियो रिहाना का इवेंट खत्म होने के बाद वायरल हुआ। इसमें वह किसी से पूछती हैं, ‘हिंदी में 'थैंक यू' कैसे कहते हैं?’
थोड़ी देर बार उन्होंने हिंदी में धन्यवाद कहने की बजाय ‘शुक्रिया’ कहा।
रिहाना के मुंह से शुक्रिया शब्द सुनकर आसपास मौजूद फैंस काफी खुश हुए। हॉलीवुड सिंगर के लिए खूब तालियां बजाईं।
रिहाना पहली बार भारत नहीं आईं, इससे पहले भी वह मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी में परफॉर्म करने के लिए भारत आ चुकी हैं।
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने पहले दिन की इतनी कमाई, जानें कलेक्शन