अमर उजाला
Wed, 9 April 2025
हॉलीवुड के मशहूर एक्टर रॉबर्ट पैटिनसन फिल्म 'ड्यून 3' का हिस्सा बनने वाले हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'ड्यून 3' में रॉबर्ट पैटिनसन विलेन का रोल निभाते हुए नजर आ सकते हैं।
इस फिल्म की दूसरी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू भी नजर आईं। अब तीसरी कड़ी में रॉबर्ट पैटिनसन नजर आएंगे। रॉबर्ट पैटिनसन के फैंस इस बात से काफी खुश हैं।
रॉबर्ट पैटिनसन ने हॉलीवुड में कई फिल्में की हैं। वह 'ट्विलाइट' सीरीज की फिल्मों से मशहूर हुए। साथ ही 'बैटमैन' सीरीज की एक फिल्म का भी हिस्सा बने।
'ट्विलाइट' सीरीज की फिल्मों के दौरान रॉबर्ट पैटिनसन का लव अफेयर भी चर्चा में रहा। कई सालों तक वह क्रिस्टन स्टीवर्ट के साथ रिलेशनशिप में रहे, आगे चलकर इनका ब्रेकअप हो गया।
क्या आपने देखा किम कार्दशियन की बहन क्लो का बोल्ड अंदाज