अमर उजाला
Tue, 19 May 2026
एक्ट्रेस सोनम छाबड़ा तीसरी बार कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंची हैं।
उन्होंने अपने पहले लुक की तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
अभिनेत्री फिल्म 'मेड इन हेवन' (2019) में अपनी भूमिका के लिए जानी जाती हैं।
सोनम ने जिस आउटफिट में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं वह कुछ ऐसा है कि जैसे पानी की लहरें बह रही हों।
अभिनेत्री ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा 'कान में मेरी प्रेरणा फ्रेंच रिवेरा का नीला पानी था।'
उन्होंने आगे लिखा 'मैं चाहती थी कि मेरा आउटफिट नीले रंग का हो, जो नीले पानी के ऊपर मंडराने का एहसास दिलाए।'
सोनम ने बताया कि उन्होंने अपना यह लुक खुद ही डिजाइन किया है। इसे बनाने में उन्होंने एआई की मदद ली।
सोनम उन एक्टर्स के डेलिगेशन का भी हिस्सा हैं, जो कान में 'भारत पवेलियन' का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
कान से सामने आया कल्याणी प्रियदर्शन का नया लुक, ऑफ शोल्डर गाउन में लगीं ग्लैमरस