अमर उजाला
Tue, 26 August 2025
अमेरिकन सिंगर टेलर स्विफ्ट ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी सगाई की खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं।
साझा की गई तस्वीरों में टेलर स्विफ्ट के बॉयफ्रेंड ट्रैविस केल्स उन्हें प्रपोज कर रहे हैं। ट्रैविस घुटनों के बल बैठे हैं और टेलर स्विफ्ट को प्रपोज कर रहे हैं। टेलर ने भी अपने इंस्टाग्राम के कैप्शन पर लिखा है, ‘आपकी इंग्लिश टीचर और जिम टीजर शादी करने वाले हैं।'
सगाई की ये तस्वीरें फैंस का दिल जीत रही हैं। कुछ ही घंटों में टेलर स्विफ्ट की सगाई की इन तस्वीरों पर 1 करोड़ से अधिक लाइक इंस्टाग्राम पर आ चुके हैं।
टेलर ने सगाई की जो तस्वीरें साझा की हैं, उसमें वह और ट्रैविस एक खूबसूरत फूलों के गॉर्डन में नजर आ रहे हैं।
एक तस्वीरें में टेलर स्विफ्ट की उंगुली पर सगाई की अंंगूठी नजर आ रही हैं।
एक अन्य तस्वीरें में दोनों झूले पर बैठे हैं और एक दूसरे के प्यार में खोए हुए हैं।
टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस की मुलाकात दो साल पहले एक म्यूजिक टूर के दौरान हुई। दोनों की पहले दोस्ती हुई। पिछले साल इन दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया। जल्द ही टेलर और ट्रैविस केल्स शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
‘फैंटास्टिक फोर’ फेम हॉलीवुड एक्ट्रेस जेसिका अल्बा हुईं गोलगप्पे की दीवानी