ट्रेलर स्विफ्ट ने शेयर की म्यूजिक वीडियो ‘द फेट ऑफ ओफेलिया’ की अनदेखी तस्वीरें

अमर उजाला

Mon, 6 October 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम@taylorswift

हाल ही में अमेरिकन सिंगर टेलर स्विफ्ट का एक एलबम ‘द लाइफ ऑफ ए शो गर्ल’ रिलीज हुआ। रिलीज होते ही टेलर स्विफ्ट के गानों ने हंगामा मचा दिया। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम@taylorswift

सोशल मीडिया पर टेलर स्विफ्ट के गाने ट्रेंड करने लगे। सोमवार को सिंगर ने इंस्टाग्राम पर इसी एलबम के म्यूजिक वीडियो ‘फेट ऑफ ओफेलिया’ की बीटीएस फोटो शेयर की हैं।  

 

Image Credit : इंस्टाग्राम@taylorswift

इन तस्वीरों में टेलर का दिलकश अंदाज फैंस को भा गया। सिंगर की तस्वीरों पर लगभग 33 लाख से अधिक व्यूज मिले हैं। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम@taylorswift

फोटो शेयर करने के अलावा टेलर स्विफ्ट ने एक कैप्शन भी लिखा है। वह लिखती हैं, ‘ ‘फेट ऑफ ओफेलिया’ के म्यूजिक वीडियो को लिखना, रिहर्सल करना, डायरेक्शन करना और शूट करना मेरे लिए जिंदगी का सबसे बड़ा रोमांच था।’  

 

Image Credit : इंस्टाग्राम@taylorswift

पोस्ट में टेलर स्विफ्ट ने अपनी टीम, म्यूजिक वीडियो में काम करने वाले आर्टिस्ट्स को भी शुक्रिया कहा है। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम@taylorswift

ट्रेलर स्विफ्ट के करियर से हटकर बात करें तो कुछ वक्त पहले उन्होंने सगाई की है।  

 

Image Credit : इंस्टाग्राम@taylorswift

जल्द ही वह अमेरिकन फुटबॉल प्लेयर ट्रैविस केल्से से शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

‘गेटिंग मैरिड…’, अमेरिकन सिंगर टेलर स्विफ्ट ने शेयर की सगाई की तस्वीरें

इंस्टाग्राम@taylorswift
Read Now