अमर उजाला
Wed, 7 January 2026
फिल्म 'वाराणसी' से पहले प्रियंका चोपड़ा ओटीटी पर एक नई फिल्म में नजर आने वाली हैं।
वह अपनी नई फिल्म ‘द ब्लफ’ में एक नए लुक में नजर आने वाली हैं।
इस फिल्म में उनके साथ 'द बॉयज' के मशहूर अभिनेता कार्ल अर्बन नजर आएंगे।
मेकर्स ने फिल्म का पहला लुक जारी कर दिया है, जिसमें प्रियंका दमदार अंदाज में दिखाई दे रही हैं।
तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर लिखा है 'मां और रखवाली। ब्लडी मैरी से 25 फरवरी 2026 को प्राइम वीडियो पर मिलिए।'
फिल्म में प्रियंका चोपड़ा एक पूर्व समुद्री डाकू रानी का किरदार निभा रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा जल्द ही भारतीय सिनेमा में भी वापसी करने वाली हैं। वह एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’में नजर आएंगी।
इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिकाओं में होंगे।
सिनेमाघरों में दर्शकों को बुलाने में नाकाम 'एनाकोंडा', जानें चौथे दिन का कलेक्शन