अचानक अलग हुए थे निकोल-टॉम, फैंस को लगा था झटका निकोल किडमैन और टॉम क्रूज साल 1990 में फिल्म 'डेज ऑफ थंडर' के सेट पर एक-दूसरे से टकराए थे इस फिल्म में टॉम और निकेल ने कपल का किरदार निभाया था और शूटिंग खत्म होते-होते दोनों को प्यार हो गया था टॉम और निकोल ने बहुत जल्द ही एक-दूसरे से शादी करने का तय कर लिया था टॉम और निकोल ने साल 1990 में 24 दिसंबर को शादी कर ली थी और दोनों का रिश्ता शानदार रहा दोनों ने दो बच्चों इसाबेला और कॉनर को गोद भी लिया था लेकिन अचानक दोनों ने शादी के 11 साल बाद अलग होने की खबर दुनिया को दी 8 अगस्त 2001 को टॉम क्रूज और निकोल ने अपनी राहें जुदा कर ली थीं ...