अमर उजाला
Mon, 3 February 2025
हाल ही में रैप सिंगर हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटो शेयर कीं, इसमें वह पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम और अमेरिकन सिंगर जेसन डेरुलो के साथ नजर आ रहे हैं
ये तीनों ही सिंगर अपने-अपने देश में अलग तरह के म्यूजिक के लिए फेमस हैं। हनी सिंह ने जो तस्वीरें शेयर की है, उसे जेसन डेरुलो ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिस पर इंडियन सिंगर ने कमेंट लिखा- ‘बॉर्डर लेस ब्रदर्स’
हनी ने जो फोटो शेयर किए हैं, उसमें वह आतिफ और जेसन के साथ दुबई में पार्टी कर रहे हैं, साथ ही लजीज खाने को एंज्वॉय कर रहे हैं
हनी सिंह के करियर फ्रंट की बात की जाए तो पिछले दिनों उनके कई सिंगल एबलम रिलीज हुए। साथ ही हनी सिंह पर एक डॉक्यूमेंट्री भी कुछ समय पर पहले दर्शकों ने देखी, जिसमें उनके म्यूजिक करियर, जिंदगी से जुड़ी बातें साझा की गईं
हनी सिंह ने बॉलीवुड में भी बेहतरीन गाने गए हैं, जिसमें ‘लुंगी डांस’, ‘इसे कहते हैं हिप हॉप’, ‘आज पानी पानी’ जैसे गाने शामिल हैं
जानिए कौन हैं ग्रैमी अवॉर्ड विनर चंद्रिका टंडन, भारत से कैसा है नाता?