अमर उजाला
Mon, 16 June 2025
अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर अब स्लो होती जा रही है। फिल्म ने काफी अच्छी ओपनिंग की थी।
दूसरे रविवार को फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर उछाल देखा गया, फिल्म ने अब 150 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है।
दूसरे संडे को फिल्म 'हाउसफुल 5' ने 11.72 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि उससे एक दिन पहले शनिवार को फिल्म 9 करोड़ के करीब जोड़ पाई थी।
जाहिर है फिल्म को वीकेंड पर फायदा मिल रहा है। इसके अलावा इस समय कोई और फिल्म ना होने के कारण भी असर जरूर पड़ा है।
फिल्म ने अब तक कुल 154.47 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। हालांकि अपने बजट से अभी भी फिल्म काफी दूर है।
बता दें फिल्म 6 जून को रिलीज हुई है। फर्स्ट डे पर फिल्म ने 24 करोड़ का कलेक्शन किया था। हालांकि उसके बाद फिल्म की रफ्तार धीमी होती चली गई।
फिल्म 'हाउसफुल 5' में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त जैसे कई कलाकार मौजूद हैं।
शोभिता धुलिपाला ने शेयर कीं देवर की शादी की झलकियां