अमर उजाला
Sat, 7 June 2025
इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल ‘हाउसफुल 5’ अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
डेढ़ दर्जन से अधिक स्टार्स वाली ‘हाउसफुल 5’ को लेकर काफी बज बना हुआ था।
अब फिल्म के रिलीज होने के बाद फिल्म के पहले दिन की कमाई भी सामने आ गई है।
भारी भरकम स्टारकास्ट के साथ रिलीज हुई हाउसफुल 5 ने पहले दिन 23 करोड़ रुपए बॉक्स ऑफिस पर बटोरे हैं।
फिल्म को लेकर जिस तरह का बज क्रिएट था और जितनी स्टारकास्ट है, उस हिसाब से ये फिल्म के लिए एक सामान्य शुरुआत ही है।
हालांकि, वीकेंड पर शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में बढ़ोत्तरी की उम्मीद है।
‘हाउसफुल 5’ दो क्लाइमेक्स के साथ रिलीज हुई है। तभी फिल्म के दो पार्ट हैं ‘हाउसफुल 5 ए’ और ‘हाउसफुल 5 बी’। दोनों में अलग-अलग कातिल दिखाया गया है।
‘हाउसफुल 5’ में कॉमेडी के साथ-साथ सस्पेंस और थ्रिलर का भी तड़का लगया गया है। देखते हैं आने वाले दिनों में फिल्म कैसा प्रदर्शन कर पाती है।
दूसरे दिन ही बॉक्स ऑफर पर धड़ाम हुई कमल हासन की ‘ठग लाइफ’, आधी रह गई कमाई