Hug Day Special- मोहब्बतें से लेकर थ्री इडियट्स तक, इन फिल्मों से यादगार बना गले लगाना

अमर उजाला

Wed, 12 February 2025

Image Credit : यूट्यूब

वैलेंटाइन सप्ताह चल रहा है। आज 11 फरवरी को 'हग डे' के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके जरिए लोग गले लगकर अपने प्रियजनों पर प्यार बरसाते हैं।

Image Credit : यूट्यूब

आज हम बॉलीवुड फिल्मों के कुछ चर्चित गले लगने वाले सीन को जानेंगे, जिसे देख आपका दिन यादगार बन सकता है। 

Image Credit : यूट्यूब

मोहब्बतें

यश चोपड़ा की यह फिल्म लोगों को बहुत बहुत पसंद आई थी। इसमें शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच गले लगने वाले सीन ने लोगों को एक अलग अनुभव कराया था।

Image Credit : यूट्यूब

दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे

भारतीय सिनेमा में इस फिल्म का यह सीन ऐतिहासिक हो गया है, जिसमें शाहरुख खान और काजोल सरसों के खेत में गले मिलते नजर आते है।

Image Credit : यूट्यूब

वीरा जारा

इस फिल्म के ‘दो पल रुका’ गाने के दौरान शाहरुख खान और प्रीति जिंटा का गले लगने वाला चर्चित सीन एक शुद्ध प्रेम को दर्शाता है।

Image Credit : यूट्यूब

मुन्नाभाई एमबीबीएस

संजय दत्त अभिनीत यह फिल्म लोगों को बहुत पसंद आई थी। इसमें संजय दत्त एक सफाईकर्मी से अपनी गलती स्वीकार करते हुए गले लग जाते हैं, जिस सीन ने लोगों को भावुक कर दिया था। 

Image Credit : यूट्यूब

रॉकस्टार

इस फिल्म में रणवीर कपूर (जॉर्डन) और नरगिस फाखरी (हीर) के आखिरी बार गले मिलने वाली सीन ने लोगों के दिल को छू लिया था। यह सीन आपको भावुक कर सकती है।

Image Credit : यूट्यूब

थ्री इडियट्स

इस फिल्म में तीनों दोस्त अपने पैशन को फॉलो करने जाते हैं। उस समय फरहान के पिता उसके फोटोग्राफी के सपने को स्वीकार कर लेते हैं और दोनों पिता-पुत्र गले मिल जाते हैं। यह सीन भी लोगों को भावुक कर देता है। 

Image Credit : यूट्यूब

‘विश्वम्भरा’ के सॉन्ग सीक्वेंस के लिए शूट करेंगे चिरंजीवी, पढ़ें डिटेल्स

इंस्टाग्राम
Read Now