अमर उजाला
Sat, 21 June 2025
बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं।
शेयर की गई तस्वीरों में एक्ट्रेस ने हाल ही में रिलीज हुए सॉन्ग ‘दिल थाम के’ दौरान के कुछ पलों को साझा किया है।
साझा की गई पहली और दूसरी तस्वीर में अभिनेत्री 'दिल थाम के' सॉन्ग के दौरान डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।
इन दोनों तस्वीरों के बारे में एक्ट्रेस ने बताया ये उनके लिए बहुत ही खूबसूरत फोटोज हैं।
इसके अलावा उन्होंने अन्य दो तस्वीरों में इस सॉन्ग के लिए उन्हें क्या डाइट लेनी पड़ती थी, उसकी झलक दिखाई है।
वहीं अभिनेत्री ने एक और तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि पहली बार उन्होंंने ऐसा खूबसूरत आउटफिट पहना है।
अन्य तस्वीरों में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत अंदाज में दिख रही हैं
आपको बताते चलें कि हुमा कुरैशी, राजकुमार राव की आगामी फिल्म 'मालिक' में नजर आएंगी, जिनका गाना ‘दिल थाम के’ हाल ही में रिलीज हुआ है।
'कुबेर' की शानदार शुरुआत से खिलखिलाईं रश्मिका