साईं ताम्हणकर के ड्राइवर के साथ हुई मारपीट, FIR दर्ज अभिनेत्री साईं ताम्हणकर कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू दिखा चुकी हैं फिल्म हंटर में नजर आ चुकी अभिनेत्री इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं हाल ही में मराठी अभिनेत्री के ड्राइवर के साथ कुछ युवाओं ने मारपीट की बताया जा रहा है कि कुछ लड़के सड़क पर ठीक तरह से बाइक नहीं चला रहे थे, जिसका विरोध करने पर लड़कों ने ड्राइवर की बुरी तरह से पिटाई कर दी यह घटना रविवार को मलाड इलाके में हुई इस मामले में पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है एंटरटेनमेंट