25 साल पहले करीना ना नहीं कहतीं तो ऐश्वर्या के साथ नहीं दिखते सलमान जब भी सलमान खान और ऐश्वर्या राय का जिक्र होता है तो लोगों को उनकी एक फिल्म याद आ जाती है हम बात कर रहे हैं 'हम दिल दे चुके सनम' की, जिसे संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था यह फिल्म साल 1999 में रिलीज हुई थी, इसमें अजय देवगन ने भी अभिनय किया था, उनके अलावा विनय पाठक, जोहरा सहगल और विक्रम गोखले ने भी इसमें काम किया था दिलचस्प बात यह है कि 'हम दिल दे चुके सनम' के लिए ऐश्वर्या राय से पहले करीना कपूर से बात की गई थी करीना कपूर के ना कहने के बाद ऐश्वर्या को नंदिनी के रोल के लिए चुना गया था इस फिल्म की कहानी यह है कि एक नए-नए शादीशुदा आदमी को, जब पता चलता है कि उसकी पत्नी किसी दूसरे शख्स से प्यार करती हैं तो वो उन दोनों को मिलाने का फैसला लेता है, इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 51.40 करोड़ रुपये कमाए थे d