अमर उजाला
Tue, 29 April 2025
आज हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता इरफान खान की डेथ एनिवर्सरी है। आज ही के दिन साल 2020 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।
इरफान खान की पांचवी बरसी पर बेटे बाबिल ने उनको याद करते हुए एक पोस्ट शेयर की है।
इस पोस्ट में इरफान के साथ बाबिल ने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए बेहद भावुक कैप्शन लिखा है।
बाबिल ने इरफान के साथ अपनी बचपन की तस्वीर शेयर की और कविता लिखी। बाबिल ने लिखा कि उन्हें इरफान की बहुत याद आती है।
बाबिल की कविता कुछ यूं है- तुम्हारे साथ, तुम्हारे बिना। जिंदगी चलती रहती है, मेरे साथ, मेरे बिना।
जल्द ही मैं वहां पहुंच जाऊंगा। और हम साथ-साथ दौड़ेंगे, उड़ेंगे,झरनों से पानी पिएंगे, गुलाबी नहीं नीला।
मैं तुम्हें बहुत कसकर गले लगाऊंगा, और रोऊंगा, फिर हम हंसेंगे, जैसे हम पहले हंसते थे। मुझे तुम्हारी याद आती है।
बाबिल खान को आखिरी बार फिल्म ‘लॉगआउट’ में देखा गया था, जो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की जिंदगी, फोन की लत और ऑनलाइन सुरक्षा के खतरों पर आधारित है
इरफान खान की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर भावुक हुए सेलेब्स, शूजित सरकार बोले- जहां होंगे, खुश होंगे