क्या है ‘ग्राउंड जीरो’ बनाने का मकसद? अभिनेता इमरान हाशमी ने किया खुलासा

अमर उजाला

Wed, 16 April 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम @therealemraan

अभिनेता इमरान हाशमी अपनी आगामी फिल्म 'ग्राउंड जीरो' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह एक सेना के अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम

इमरान हाशमी 'ग्राउंड जीरो' में बीएसएफ अधिकारी नरेंद्र नाथ दुबे का किरदार निभा रहे हैं, जिन्होंने आतंकवादी ‘गाजी बाबा’ को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Image Credit : इंस्टाग्राम @therealemraan

एएनआई से बातचीत में इमरान हाशमी ने फिल्म के निर्माण के बारे में बात की। उन्होंने इस फिल्म को बीएसएफ को समर्पित किया।

Image Credit : इंस्टाग्राम @therealemraan

इमरान हाशमी ने कहा, ‘यह पहली बार है जब पूरी तरह से बीएसएफ को सम्मानित करने के लिए कोई फिल्म बनाई गई है।’

Image Credit : इंस्टाग्राम @therealemraan

बड़े पर्दे पर एक अधिकारी की भूमिका निभाने पर बात करते हुए अभिनेता ने कहा, ‘यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी। जब आप स्क्रीन पर वर्दी पहनते हैं, तो आप केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे बल का प्रतिनिधित्व करते हैं।’

Image Credit : इंस्टाग्राम

अभिनेता ने आगे कहा, यह वो लोग हैं, जिन्होंने अपने कर्तव्य के लिए सब कुछ दांव पर लगा दिया। हमें उनकी कहानियों को जीवंत करते समय संवेदनशील और सम्मानपूर्ण होना पड़ता है।’

Image Credit : इंस्टाग्राम@therealemraan

‘ग्राउंड जीरो’ 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। फिल्म की टीम इसके प्रमोशन में जोर-शोर से लगी है।

Image Credit : इंस्टाग्राम @therealemraan

खुशी कपूर की मुस्कान पर फैंस फिदा, यूजर बोले- क्या स्माइल है

इंस्टाग्राम- @khushikapoor
Read Now