अमर उजाला
Thu, 20 June 2024
अभिनेता सिद्धार्थ इन दिनों 'इंडियन 2' और 'मिस यू' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है
आज सिद्धार्थ को मुंबई के बांद्रा में देखा गया, जहां पैपराजी ने उनकी तस्वीरें खींचने की कोशिश की
पैपराजी को देख सिद्धार्थ भड़क गए और अपना आपा खो बैठे, अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया
सिद्धार्थ को कैजुअल ब्राउन टी-शर्ट और बेज पैंट पहने अपनी कार की तरफ जाते हुए देखा गया, वे अपनी कार में बैठने वाले थे
कुछ फोटोग्राफर उनकी तस्वीरें लेने के लिए उनके करीब आ गए और तभी अभिनेता को गुस्सा आ गया
उन्हें तुरंत कैमरों से दूर जाते और अपना चेहरा छिपाते हुए देखा गया, सिद्धार्थ ने पैप्स से कहा- शोर मत करो, मुझे अच्छा नहीं लगता, बोला है तुम्हें हजार बार
'चंदू चैंपियन' की मुरीद हुईं विद्या, जमकर की कार्तिक की तारीफ