अमर उजाला
Fri, 9 May 2025
ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने गुरुवार की रात भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेनाओं ने पूरी तरह नाकाम कर दिया।
इस बीच बॉलीवुड के कई सेलेब्स सोशल मीडिया पर रात भर अपने-अपने रिएक्शन देते रहे। कुछ ने इंडियन आर्मी को सलाम करते हुए देश की सुरक्षा करने के लिए धन्यवाद कहा।
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने वाला एक क्लिप शेयर कर लिखा है कि हालिया मूड।
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने भारतीय सेना द्वारा देशवासियों की बहादुरी से रक्षा करने के लिए सराहना करते हुए उन्हें सलाम किया है।
इसी कड़ी में भारतीय रैपर और सिंगर बादशाह ने भारतीय सेना के साथ खड़े रहने की बात कही।
एक्टर रितेश देशमुख ने असली हीरो यानी की भारतीय सेना को सलाम करते हुए लिखा कि इंडियन आर्मी जिंदाबाद।
अभिनेता इमरान हाशमी ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर लिखा, 'हमारे सशस्त्र बलों की बहादुरी, समर्पण और बलिदान को सलाम। हमारे देश की रक्षा करने और इस कठिन समय में खड़े रहने के लिए धन्यवाद। जय हिन्द।'
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की प्रोडक्शन टीम ने ऑपरेशन सिंदूर की तस्वीर शेयर कर लिखा कि आतंकियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऑपरेशन सिंदूर की तस्वीर शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा, 'राह चलते को हम छेड़ते नहीं, लेकिन अगर कोई छेड़े, तो फिर हम उसे छोड़ते नहीं।'
मनोरंजन से भरा होगा ये हफ्ता, ओटीटी पर रिलीज हो रहीं ये फिल्में और सीरीज