जब महिला ने भाईजान को सरेआम जड़ा तमाचा, सन्न रह गए लोग

अमर उजाला

Thu, 27 March 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

हाल ही में सोनू निगम का मामला चर्चा में है, जिसमें उनपर स्टेज पर पत्थर फेंकने की बात सामने आई थी। हालांकि, गायक ने इस मामले को गलत बताया है।

Image Credit : इंस्टाग्राम

आइए जानते हैं आज उन कलाकारों के बारे में, जिनपर फैंस द्वारा किया जा चुका है हमला।

Image Credit : सोशल मीडिया

सलमान खान

यह बात दिल्ली के एक होटल की है, जहां पार्टी का आयोजन हो रहा था। इसी बीच वहां मोनिका चौधरी नाम की एक लड़की पहुंची, जिसने नशा किया था। जब उसे पार्टी में घुसने नहीं दिया गया, तब वह हंगामा करने लगी। यह सब सुन जब सलमान खान वहां पहुंचे, तो लड़की ने अभिनेता सलमान को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि, अभिनेता ने इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और वह चुपचाप चले गए।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@beingsalmankhan

पवन सिंह

भोजपुरी स्टार पवन सिंह बलिया के नगरा में प्रस्तुति दे रहे थे। इसी दौरान किसी दर्शक ने उनपर पत्थर फेंका, जिससे उनके माथे पर चोट लग गई थी। इस पर अभिनेता ने माइक लेकर पत्थर मारने वाले को खूब खरी खोटी सुनाई थी।

Image Credit : इंस्टाग्राम

गौहर खान

मुंबई स्थित गोरेगांव फिल्म फेस्टिवल में रियलटी शो 'इंडियाज रॉ स्टार' की शूटिंग चल रही थी। इसी दौरान एक दर्शक मोहम्मद अकील मलिक सेट पर आया और अभिनेत्री गौहर खान को एक जोरदार तमाचा जड़ दिया था। इस मामले ने भी काफी तूल पकड़ा था, लेकिन पुलिस ने मामले पर काबू पा लिया था।

Image Credit : इंस्टाग्राम @gauaharkhan

सोनू निगम

गायक मुंबई स्थित चेंबूर में एक समारोह के बाद स्टेज से उतर रहे थे, उसी दौरान एक फैंस ने उनके साथ सेल्फी लेने की जिद की। इस वजह से वहां कुछ धक्का मुक्की हुई और सोनू निगम गिर गए थे। हालांकि, सोनू निगम ने कहा था कि कोई हाथापाई नहीं हुई थी। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

मीका सिंह

गायक मीका सिंह राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में प्रस्तुति देने के लिए पहुंचे थे। वहां स्टेज पर किसी दर्शक ने उनपर बोतल फेंकी, जिस कारण गुस्से में आकर उन्होंने शो बीच में ही छोड़ दिया था। हालांकि, आपको बताते चलें कि बोतल स्टेज पर उनके पास गिरा था और गायक को कोई चोट नहीं आई थी।

Image Credit : इंस्टाग्राम @mikasingh

तृप्ती डिमरी ने पार्क में दिखाया खूबसूरत अंदाज

इंस्टाग्राम @tripti_dimri
Read Now