अलग-अलग किस्म की फैमिली फिल्में बनाते हैं ये निर्देशक
अमर उजाला
Thu, 27 June 2024
Image Credit : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा में पारिवारिक फिल्मों की भरमार हैं, इंडस्ट्री में हमेशा से परिवार आधारित फिल्में बनती आई हैं, जिनमें पारिवारिक मूल्यों और परिवार के लोगों के साथ संबंधों के उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है
Image Credit : इंस्टाग्राम @nageshkukunoor
नागेश कुकुनूर, सूरज बड़जात्या, मीरा नायर और करण जौहर फैमिली ड्रामा फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन सभी अपने ही अंदाज में कहानी को बयां करते हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम @rajshrifilms
मीरा नायर एक ऐसी फिल्म निर्देशक हैं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर हैं, उनकी फिल्में काफी संवेदनशील और लीक से हटकर होती है, उनकी फिल्म ‘मानसून वेडिंग’ और ‘द नेमसेक’ इसी बात का नमूना है
Image Credit : इंस्टाग्राम @pagliji
मीरा नायर की तरह नागेश कुकुनूर का सिनेमा भी अलग किस्म का है, उन्होंने 'इकबाल', 'डोर', 'धनक' और 'लक्ष्मी' समेत कई फिल्में बनाई हैं, उनकी फिल्में भी संवेदनशील मुद्दों से भरी होती है, जिनमें किरदारों की भावनाओं को करीब से दिखाया जाता है
Image Credit : इंस्टाग्राम @nageshkukunoor
करण जौहर ने पारिवारिक ड्रामा और रोमांटिक फिल्में बनाकर अपनी पहचान बनाई हैं, 'कुछ कुछ होता है', ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘कभी अलविदा ना कहना’, 'माई नेम इज खान' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' उनकी प्रमुख फिल्मों में शामिल हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम @karanjohar
सूरज बड़जात्या अपने करियर में 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ-साथ हैं', 'विवाह', 'मैंने प्यार किया' और 'प्रेम रतन धन पायो' समेत कई फिल्में बना चुके हैं, उनकी फिल्मों में अक्सर पारिवारिक संबंधों और उनसे जुड़े मूल्यों को दिखाया जाता हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम @rajshrifilms
बेहद फिल्मी है ‘कल्कि 2898 एडी’ के निर्माता-निर्देशक की लव स्टोरी