इन निर्देशकों ने ली पौराणिक कथाओं पर फिल्म बनाने की चुनौती

अमर उजाला

Sun, 30 June 2024

Image Credit : सोशल मीडिया

'कल्कि 2898 एडी' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और जोरदार कमाई कर रही है, यह फिल्म पौराणिक कथाओं पर आधारित है, इसका निर्देशन नाग अश्विन ने किया है
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @actorprabhas

पौराणिक कथाओं पर फिल्म बनाना और उसके साथ न्याय करना काफी चुनौतीपूर्ण होता है, अभी तक कई निर्देशक पौराणिक कथाओं पर फिल्में बना चुके हैं, आइए जानते हैं, उनके बारे में
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @ayan_mukerji

मणिरत्नम ने 'रावण' नाम से एक फिल्म बनाई थी, जो रामायण से प्रेरित थी, उन्होंने निर्देशन के साथ-साथ इसे लिखा भी था, फिल्म में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने मुख्य भूमिका अदा की थी
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @maniratnam.official

अभिषेक शर्मा भी रामायण पर आधारित एक फिल्म बना चुके हैं, जिसका नाम 'राम सेतु' है, इसमें भगवान राम के लंका पहुंचने के दौरान वानर सेना द्वारा समुद्र पर बनाए गए पत्थर के पुल की खोज पर निकले एक इंसान की कहानी दिखाई गई है
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @akshaykumar

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को पौराणिक कथाओं से प्रेरित बताया जाता है, दरअसल, हिंदू धर्म की पौराणिक गाथाओं में ब्रह्मास्त्र को एक ऐसा अस्त्र बताया गया है, जो चलाए जाने पर कभी नहीं चूकता, फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @ayan_mukerji

ओम रावत ने रामायण पर आधारित फिल्म ‘आदिपुरुष’ बनाई थी, हालांकि इसे दर्शकों द्वारा जमकर ट्रोल किया गया था, इसमें प्रभास ने भगवान राम, कृति ने माता सीता और सैफ अली खान ने रावण की भूमिका निभाई है
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @omraut

'रिफ्यूजी' को 24 साल पूरे होने पर करीना कपूर का स्पेशल पोस्ट

इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
Read Now