अब कहां हैं इंडियन आइडल्स

अमर उजाला

Thu, 17 June 2021

Image Credit : Instagram- Abhijeet Sawant

टीवी के सबसे बड़े सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल में एक से एक गायकों ने अपनी आवाज से दर्शकों को दीवाना बनाया और खिताब जीता

Image Credit : Instagram- Ananya Sritamananda
जानिए ऐसे सिंगर्स के बारे में जो इंडियन आइडल का खिताब अपने नाम करने में कामयाब रहे और अब वो कहां हैं
Image Credit : Instagram- Sree Ram Chandran

This browser does not support the video element.

अभिजीत सावंत

अभिजीत सावंत ने इंडियन आइडल सीजन-1 की ट्रॉफी अपने नाम की थी, इसके बाद अपनी एलबम भी निकाली थी, लेकिन अब वो ज्यादा सक्रिय नहीं दिखते

Video Credit : Instagram- Abhijeet Sawant

संदीप आचार्य

इंडियन आइडल सीजन-2 के विजेता संदीप ने एक एल्बम के कॉन्ट्रैक्ट के साथ शानदार कार भी जीती थी, 2013 में संदीप का पीलिया से निधन हो गया था
Image Credit : Pic Credit- Sony TV

प्रशांत तमांग

2007 में  सीजन-3 जीतने वाले प्रशांत तमांग शुरुआत में तो कुछ फिल्मों और टीवी शो में नजर आए, पर अब वो कहां हैं किसी को पता नहीं
Image Credit : Instagram- Prashant Tamang

सौरभी देबवर्मा

शो का चौथा सीजन सौरभी ने अपने नाम किया और यह पहली बार हुआ था कि ये शो किसी लड़की ने जीता हो, जिसे सौरभी ने हराया उसी से शादी कर ली

Image Credit : Instagram- Saurabhee debberma

This browser does not support the video element.

श्रीराम चंद्र

सीजन-5 अपने नाम करने के बाद श्रीराम ने 'ये जवानी है दीवानी' और 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' जैसी फिल्मों में गाने गाए, सके अलावा वो 7 और भाषाओं में भी गाने गा चुके हैं
Video Credit : Instagram- Sri Ram Chandra

विपुल मेहता

इंडियन आइडल-6 की ट्रॉफी विपुल मेहता के नाम रही जिसमें उनके साथ तीन शानदार कंटेस्टेंट थे, विपुल ने अपना पहला सिंगल 'वंदे मातरम' रिलीज किया था जो हिट रहा
Image Credit : Instagram- Vipul Mehta

अंजना पद्मनाभन

2013 में इंडियन आइडल-7 में बच्चों को अपना टैलेंट आजमाने का मौका दिया गया और इसमें अंजना ने बाजी मारी थी, हालांकि वर्तमान में उनकी कोई खबर नहीं है
Image Credit : Instagram- Anjana Padmnabhaman

This browser does not support the video element.

अनन्या श्रीतम

इंडियन आइडल सीजन-8 भी बच्चों के नाम रहा, इस शो का खिताब 13 साल की अनन्या श्रीतम ने अपने नाम किया, अब अनन्या इंस्टाग्राम पर गाने के वीडियो डालती रहती हैं

Video Credit : Instagram- Ananya Sritam

एलवी रेवंत

विशाखापट्टनम के एलवी रेवंत ने शो का 9वां सीजन जीता था, इसके बाद उन्होंने फिल्म 'बाहुबली' में मनोहारी गाना गाया, इसके अलावा वे 'अर्जनु रेड्डी' में भी गाना गा चुके हैं
Image Credit : Instagram- LV Revanth

सलमान अली

सीजन-10 बेहद ही शानदार रहा और इसके विजेता सलमान अली रहे, सलमान ने फिल्म दबंग-3 में गाना गाकर प्लेबैक सिंगिंग की शुरुआत कर दी है
Image Credit : Instagram- Salman Ali

सनी हिंदुस्तानी

इंडियन आइडल 11 का खिताब पंजाब के बठिंडा में रहने वाले सनी हिंदुस्तानी ने जीता था,  कभी बूट पॉलिश करने वाले सोनू की जिंदगी अब बदल चुकी है
Image Credit : Instagram-Sunny Hindustani

खूबसूरत बंगाली बाला 'नुसरत'

Instagram- Nusrat Jahan
Read Now