अमर उजाला
Mon, 19 May 2025
13 से 24 मई तक फ्रांस के कांस शहर में 78वें कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में दुनियाभर के दिग्गज कलाकार पहुंच रहे हैं। आइए जानते हैं किन-किन भारतीय महिला कलाकारों ने कान में बिखेरा जलवा।
'लापता लेडीज' फेम अभिनेत्री नितांशी गोयल ने 17 साल की उम्र में कान में डेब्यू किया। वो ब्लैक कलर की ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आईं, जिसमें भारी गोल्डन एम्ब्रॉइडरी थी।
गायिका आस्था गिल कान फिल्म फेस्टिवल में ऑफ-शोल्डर ड्रेस में नजर आईं थीं, जो स्किनी कलर की ड्रेस थी। उनकी ड्रेस ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने का काम किया था।
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने भी कान समारोह में भाग लिया। उन्होंने उस दौरान लाल, नीले और पीले रंग के बोल्ड रंगों में एक ड्रैमेटिक स्ट्रक्चर्ड गाउन पहना था। इस लुक को एक्ट्रेस ने मैचिंग टियारा और एक पैरट के आकार के क्रिस्टल-स्टडेड क्लच से पूरा किया।
फैशन इंफ्लुएंसर नैन्सी त्यागी ने खुद से डिजाइन की हुई एक खूबसूरत लाइट ब्लू गाउन में नजर आईं। इस कस्टम क्रिएशन में प्लंजिंग नेकलाइन, चमकदार सेक्विन से सजी कोर्सेटेड चोली और मल्टी-लेयर्ड ट्यूल स्कर्ट शामिल थी। गाउन के स्ट्रक्चर्ड डिजाइन के साथ नीचे की ओर बने गुलाब के फूल नैंसी के लुक में चार चांद लगाने का काम किया।
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज भी कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं। उन्होंने रेड कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहन रखी थी।
ममता परवेज खान ने भी कान में जलवा बिखेरने का काम किया। उन्होंने नारंगी रंग की पोशाक पहन रखी थी, जिस पर चमकीले मोतियों से वर्क हुआ था।
इसी कड़ी में अभिनेत्री शालिनी पासी भी कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंची। उन्होंने पिंक कलर की फॉक्स फर थ्रो के साथ हॉल्टर नेक गाउन पहन रखी थी, जो उनके लुक को और निखारने का काम कर रहा था।
एक्ट्रेस और एंटरप्रेन्योर पारुल गुलाटी ने कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर एक ऐसी ड्रेस में कदम रखा, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनकी ड्रेस पूरी तरह से बालों से बनाई गई एक स्ट्रैपलेस गाउन थी, जिसमें उनके डिजाइनर का क्रिएटिव माइंड झलक रहा है। इस ड्रेस को बनाने के लिए महीन बालों को बारीकी से गूंथा गया था।
Manushi Chhillar Birthday: मानुषी छिल्लर ने अमेरिका में मनाया 28वां जन्मदिन, गर्ल गैंग के साथ तस्वीरें वायरल