अपूर्वा मुखीजा बोलीं, ‘कैरी मिनाटी करे तो कोई दिक्कत नहीं लेकिन मैं करूं तो…’

अमर उजाला

Mon, 5 May 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम@the.rebel.kid

अपूर्वा मुखीजा कुछ महीनों पहले ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में हुए विवाद के कारण चर्चा में रहीं।  

Image Credit : इंस्टाग्राम@the.rebel.kid

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना, यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के साथ ही अपूर्वा पर भी पुलिस में केस दर्ज हुआ। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@the.rebel.kid

‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में अश्लील टिप्पणी वाले एपिसोड में अपूर्वा भी शामिल थीं। इस घटना के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया। अब तक ये ट्रोलिंग जारी है।  

Image Credit : इंस्टाग्राम@the.rebel.kid

हाल ही में युवा नाम के एक यूट्यूब चैनल पर अपूर्वा ने इस पूरे विवाद के अलावा समाज के दोगलेपन पर भी बात की।  

Image Credit : इंस्टाग्राम@the.rebel.kid

अपूर्वा कहती हैं, ‘2024 में भी समाज आपसे नफरत करता है, वह आपको खुश देखना पसंद नहीं करता है। खासकर फाइनेंशियली मजबूत महिलाओं को बिना पुरुष के खुश देखना समाज को बिल्कुल भी पसंद नहीं है।’  

Image Credit : इंस्टाग्राम@the.rebel.kid

अपूर्वा का कहना है कि जब वह खुद पर पैसा खर्च करती हैं तो भी लोग सवाल उठाते हैं। जबकि यह उसका खुद का पैसा है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@the.rebel.kid

वह आगे यह भी कहती हैं, ‘जब कैरी मिनाटी जैसा सोशल मीडिया क्रिएटर गाली देता है तो किसी को दिक्कत नहीं होती, कोई मुद्दा नहीं बनता है लेकिन मैं गाली देती हूं तो मुद्दा बन जाता है।’  

Image Credit : इंस्टाग्राम@the.rebel.kid

कुशा कपिला ने ट्रोल करने वाले को दिया करारा जवाब, सोनाक्षी सिन्हा का भी मिला साथ

इंस्टाग्राम@kushakapila
Read Now