अमर उजाला
Tue, 29 April 2025
इरफान खान, सिनेमा जगत का वो सितारा जो सिर्फ अपनी आंखों से ऐसा अभिनय कर जाता था, जो लोग पूरी जिंदगी कई एक्टिंग कॉलेजों से सीखने के बाद भी नहीं कर पाते हैं।
आज इरफान खान को इस दुनिया को अलविदा कहे पांच साल बीत चुके हैं। आज उनकी 5वीं पुण्यतिथि पर उनके कुछ उन किरदारों पर नजर डालते हैं, जिन्हें उन्होंने अपने शानदार अभिनय से अमर कर दिया।
द लंचबॉक्स
2013 में आई रितेश बत्रा निर्देशित फिल्म ‘द लंचबॉक्स’ में इरफान ने अधेड़ उम्र के एक विधुर व्यक्ति साजन फर्नांडिस का किरदार निभाया था। काफी शांत स्वभाव की इस फिल्म में इरफान ने अपने अभिनय से काफी शोर मचाया था। फिल्म को देश-विदेश में बहुत पसंद किया गया और कई अवॉर्ड्स भी जीते।
पीकू
2015 में आई फिल्म ‘पीकू’ में इरफान खान अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण के साथ नजर आए थे। फिल्म में इरफान ने राणा चौधरी का किरदार निभाया था, जो कई लोगों का पसंदीदा किरदार है।
लाइफ ऑफ पाई
2012 की इस हॉलीवुड फिल्म में इरफान ने प्रमुख भूमिका निभाई थी। फिल्म में इरफान की डायलॉग डिलिवरी और आंखों से अभिनय करने की अद्भुत कला की पूरी दुनिया कायल हो गई थी।
तलवार
आरुषि हत्याकांड पर आधारित इस फिल्म में इरफान खान ने एक डबल मर्डर का इन्वेस्टिगेशन करने वाले पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी। इरफान के अभिनय को काफी सराहा गया था।
अंग्रेजी मीडियम
अंग्रेजी मीडियम इरफान खान की आखिरी फिल्म है। इस फिल्म में इरफान ने एक पिता का किरदार निभाया था। फिल्म में इरफान के अभिनय और उनके डायलॉग काफी मशहूर हुए थे। इस फिल्म के लिए इरफान खान को बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।
वो निर्देशक जिसने राज कपूर से लेकर मधुबाला तक, कई दिग्गज कलाकारों को किया लॉन्च