अमर उजाला
Sun, 16 March 2025
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी लगभग डेढ़ साल से बड़े पर्दे से दूर हैं।
अब वह कृष जगरलामुदी द्वारा निर्देशित पैन इंडिया फिल्म 'घाटी' के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित यह फिल्म 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
फिल्म रिलीज होने में सिर्फ एक महीना बचा है, लेकिन निर्माताओं ने चुप्पी साध रखी है और टीजर रिलीज के अलावा कोई प्रमोशन नहीं किया है।
इससे प्रशंसकों के बीच अटकलें लगाई जा रही हैं कि फिल्म पोस्टपोन हो सकती है। हालांकि, निर्माताओं की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
फिल्म में अनुष्का के अलावा विक्रम प्रभु भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का संगीत विद्या सागर ने दिया है।
मार्टिन गैरिक्स के साथ अरिजीत ने गाया ‘एंजल्स फॉर ईच अदर’, डच सिंगर ने शेयर किए खास पल