क्या इस कॉमिक बुक से प्रेरित है 'स्त्री 2' का सरकटा? हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' का ट्रेलर देखने के बाद से ही दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं 'स्त्री 2' के ट्रेलर में दिखने वाले सरकटे को लेकर खूब चर्चा हो रही है, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह किरदार कॉमिक्स से प्रेरित है चार दशक पहले 'लंबू-मोटू ड्रैकुला की वापसी' नाम से एक कॉमिक बुक आया करती थी इसमें 'स्त्री 2' के सरकटा जैसा-सा एक किरदार था, जो लोगों का खून चूसकर उन्हें जान से मार देता था 'स्त्री 2' में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पकंज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना नजर आएंगे 'स्त्री 2' 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी, फिल्म का पहला भाग साल 2018 में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था d