पोस्ट-पार्टम डिप्रेशन झेल चुकी हैं इशिता दत्ता इशिता दत्ता इन दिनों काम से ब्रेक लेकर अपने परिवार और बच्चे के संग समय बिता रही हैं इशिता दत्ता 'दृश्यम' फिल्म में अजय देवगन के साथ नजर आई थीं अभिनेत्री सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट देती रहती हैं हाल ही में इशिता दत्ता अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट-पार्टम डिप्रेशन के बारे में खुलकर बातें करती दिखीं इशिता ने कहा, 'बहुत सारी औरतें और माएं जो पोस्ट-पार्टम डिप्रेशन गुजरी हैं और गुजरती हैं, मेरे साथ भी हुआ है' इशिता अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मैं घंटो तक बिना किसी वजह के रोती रहती थी... मुझे बहुत बुरा लगता था, लेकिन मेरी फैमिली ने मुझे सपोर्ट किया' ss