गलत जवाब के बावजूद मिस वर्ल्ड बनी थीं प्रियंका चोपड़ा

अमर उजाला

Mon, 18 July 2022

Image Credit : Instagram

बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई यानी आज अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं
 

Image Credit : Instagram

उत्तर प्रदेश के बरेली शहर की रहने वाली प्रियंका चोपड़ा आज बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना मुकाम बना चुकी हैं
 

Image Credit : Instagram
उन्होंने साल 2000 में महज 17 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया था
 
Image Credit : Instagram

हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के दौरान एक सवाल का गलत जवाब दे दिया था, लेकिन उन्हें फिर भी मिस वर्ल्ड की ताज पहनाया गया था
 

Image Credit : Instagram

लंदन के मिलेनियम डोम में हुई इस प्रतियोगिता के फाइनल में प्रियंका चोपड़ा से सवाल किया गया कि वह किस जीवित महिला को दुनिया की सबसे सफल महिला मानती हैं
 

Image Credit : Instagram
 उन्होंने कहा था कि यूं तो दुनिया में कई लोग हैं लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावित मैं मदर टेरेसा से हुई हूं, मैं उन्हें दिल से चाहती हूं
 
Image Credit : Instagram

हालांकि उनके जवाब में एक गलती भी थी जो काफी बड़ी थी, क्योंकि सवाल में जीवित सफल महिला के बारे में पूछा गया था जबकि मदर टेरेसा की मृत्यु साल 1997 में हो चुकी थी
 

Image Credit : Instagram
हालांकि प्रियंका ने इस गलती को बाकी राउंड्स में कवर कर लिया था और उन्होंने मिस वर्ल्ड के ताज को अपने नाम किया
Image Credit : Instagram

फिर खुलेगा अरमान कोहली पर दर्ज केस

Instagram
Read Now