'अग्निपथ' में ऋतिक की बहन बनी इस अभिनेत्री को अब पहचानना मुश्किल साल 2012 में ऋतिक रोशन की फिल्म 'अग्निपथ' रिलीज हुई थी, जिसमें प्रियंका चोपड़ा और संजय दत्त भी अहल रोल में नजर आए थे फिल्म में कैटरीना कैफ का आइटम सॉन्ग 'चिकनी चमेली' काफी हिट हुआ था इस फिल्म में अभिनेत्री कनिका तिवारी ने ऋतिक रोशन की बहन का किरदार निभाया था 'अग्निपथ' में कनिका के किरदार का नाम शिक्षा था, कनिका 28 साल की हो चुकी हैं और अब उन्हें पहचानना काफी मुश्किल है 'अग्निपथ' कनिका की डेब्यू फिल्म थी, इसके बाद उन्होंने कुछ दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी अभिनय किया था उनकी दक्षिण भारतीय फिल्मों में 'रंगन स्टाइल' (2014), 'बॉय मीट गर्ल' (2014) और 'आवी कुमार' (2015) शामिल हैं ्