‘जाट’ के निर्देशक को पसंद है सनी देओल की ये फिल्में

अमर उजाला

Mon, 24 March 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम @peoplemediafactory

सोमवार को सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जाट' का ट्रेलर रिलीज किया गया। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कई सारे सितारों ने शिरकत की। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट भी मौजूद रही। इवेंट में निर्देशक गोपीचंद ने फिल्म और सनी देओल को लेकर अपनी राय रखी। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol

इस दौरान उन्होंने सनी देओल की तारीफ की और साथ ही सनी की कौन सी फिल्म उनकी फेवरेट है इसके बारे में भी बताया। निर्देशक गोपीचंद ने सनी देओल की फिल्म ‘घातक’, ‘दामिनी’ को अपना फेवरेट बताया।

Image Credit : इंस्टाग्राम@randeephooda

इस दौरान सनी देओल से जब बॉलीवुड के डाउनफाल को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम खो गए हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @mythriofficial

अभिनेता ने कहा कि पूरी व्यवस्था बदल गई है और व्यावसायिक हो गई। उन्होंने इसका जिम्मेदार महंगी टिकटों को भी बताया है।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @iamsunnydeol

सनी देओल की फिल्म 'जाट' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रणदीप हुड्डा ने विलेन की भूमिका निभाई है।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @iamsunnydeol

आईपीएल में सिंगर नीति मोहन ने बांधा समां, विशाखापत्तनम के दर्शकों का जीत लिया दिल

PTI
Read Now