करियर में पहली बार सनी देओल ने ली रिकॉर्ड फीस, जानिए ‘जाट’ के लिए अन्य कलाकारों ने किया कितना चार्ज

अमर उजाला

Wed, 9 April 2025

Image Credit : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सनी देओल एक बार फिर सबसे ज्यादा फीस लेने वाले बॉलीवुड एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @iamsunnydeol

‘गदर 2’ की सफलता के बाद यह सनी देओल की पहली रिलीज है। 200 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'जाट' में सनी देओल ने 42 साल बाद बड़ी सैलरी ली है।

Image Credit : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल ने ‘जाट’ फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। आइए जानते हैं अन्य कलाकारों ने ‘जाट’ के लिए कितनी फीस ली?

Image Credit : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणदीप हुड्डा

रिपोर्ट्स के मुताबिक जाट फिल्म के लिए रणदीप हुड्डा ने केवल सात करोड़ रुपये लिए हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम@randeephooda

जगपति बाबू

साउथ अभिनेता जगपति बाबू ने इस फिल्म ने एक करोड़ रुपये की फीस ली है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

राम्या कृष्णन

राम्या कृष्णन को 'जाट' के लिए उन्हें सिर्फ 70 लाख रुपए की सैलरी मिली है।

Image Credit : इंस्टाग्राम- राम्या कृष्णन

सैयामी खेर

रिपोर्ट्स के मुताबिक सैयामी खेर को अन्य कलाकारों की तुलना में काफी कम फीस मिली है। उन्हें एक करोड़ रुपए की फीस दी गई है।
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

विनीत सिंह

‘छावा’ से शोहरत पाने वाले अभिनेता विनीत सिंह भी जाट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें ‘जाट’ के लिए एक से दो करोड़ रुपये मिले हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम

मुंबई की लोकल ट्रेन में नेहा मलिक ने किया ‘डीडीएलजे’ सीन रीक्रिएट, बोलीं- ये सिर्फ ट्रेन नहीं...

इंस्टाग्राम- @nehamalik335
Read Now