अमर उजाला
Mon, 2 June 2025
जैकी चैन की फिल्म 'कराटे किड लीजेंड्स' 30 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को ऑडियंस ने ठीक-ठाक रिस्पॉन्स दिया है।
रविवार को फिल्म ने 2.35 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया है। अब तक फिल्म की कमाई 6.34 करोड़ हुई है।
जैकी चैन की इस फिल्म ने पहले दिन धीमी शुरूआत की और 1.6 करोड़ का कलेक्शन किया।
फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला जिसके चलते शनिवार और रविवार को आकंड़ों में उछाल देखने को मिला है।
शनिवार को 'कराटे किड लीजेंड्स' ने 2.39 करोड़ का कारोबार किया था। रविवार को भी लगभग ऐसा ही हाल देखने को मिला।
फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड्स’ का निर्देशन जोनाथन एंटविस्टल ने किया है। इसमें जैकी चेन, राल्फ मैकियो, बेन वांग और जोशुआ जैक्सन जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।
भारतीय दर्शकों के लिए फिल्म के हिंदी डब संस्करण में अजय देवगन और उनके बेटे युग देवगन ने अपनी आवाज दी है।
अजय ने जैकी चेन द्वारा निभाए गए किरदार मिस्टर हान को आवाज दी है, जिसके बाद भारतीय दर्शक भी फिल्म के लिए अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं।
अजय देवगन के बेटे युग देवगन ने ली फोंग के किरदार को अपनी आवाज दी है। फिल्म ने पहले वीकेंड ठीक-ठाक कमाई की है।
'भूल चूक माफ' की कमाई में उछाल, वीकएंड पर कमा डाले इतने करोड़