कान फिल्म फेस्टिवल से जैकलीन ने शेयर की तस्वीरें, ‘वुमन इन सिनेमा’ में शामिल होने के लिए जताया आभार

अमर उजाला

Thu, 15 May 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम @jacquelienefernandez

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज 78वें कान फिल्म महोत्सव में भाग लेने के लिए फ्रांस में मौजूद हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम @jacquelienefernandez

जैकलीन रेड सी फिल्म फाउंडेशन के भाग के रूप में कान 2025 में ‘वुमन इन सिनेमा’ में सम्मानित होने वालों में से एक है।

Image Credit : इंस्टाग्राम @jacquelienefernandez

अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर आगामी कार्यक्रम और सम्मान के लिए आभार और उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने कान में अपने पहले दिन की कई तस्वीरें साझा कीं।

Image Credit : इंस्टाग्राम @jacquelienefernandez

पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘रेड सी फिल्म के साथ कान का पहला दिन महिला कहानीकारों को चैंपियन बनाने वाली ‘वुमन इन सिनेमा’ पहल में सम्मानित होने पर खुशी हुई। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @jacquelienefernandez

साझा की गई तस्वीरों में अभिनेत्री ने चमकदार सफेद ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम @jacquelienefernandez

इस दौरान जैकलीन ने अपने बालों को स्टाइल में बांधे रखा और कम से कम मेकअप और झुमके के साथ अपने लुक को पूरा किया।

Image Credit : इंस्टाग्राम @jacquelienefernandez

अभिनेत्री ने कार्यक्रम में अपने इंटरव्यू के दौरान की तस्वीर भी साझा की।

Image Credit : इंस्टाग्राम @jacquelienefernandez

अभिनेत्री इससे पहले भी साल 2015 के कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत कर चुकी हैं। वह मलेशिया की रानी के निमंत्रण पर शामिल हुई थीं।

Image Credit : इंस्टाग्राम @jacquelienefernandez

दुबई पहुंची मोनालिसा, सफेद ड्रेस में दिए खूबसूरत पोज

इंस्टाग्राम @aslimonalisa
Read Now