अमर उजाला
Wed, 21 May 2025
78वें कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दुनियाभर के कलाकार शिरकत कर रहे हैं।
इसी कड़ी में भारतीय अभिनेत्री अदिति राव हैदरी और जान्हवी कपूर ने भी कान में भाग लिया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
शेयर की गई तस्वीरों में एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी भारतीय पारंपरिक परिधान लाल रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं।
इन तस्वीरों में अभिनेत्री हल्के मेकअप के साथ गले में मोतियों से गुथे हुए नेकलेस पहने नजर आ रही हैं, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं।
एक्ट्रेस ने सारी तस्वीरें समद्र के किनारे से पोस्ट की हैं, जिनमें अलग-अलग लुक में वह पोज देती नजर आ रही हैं।
इन तस्वीरों को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अभिनेत्री लाल परी की तरह दिख रही हैं।
इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर की भी कान से कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं, जो उनकी बहन रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
शेयर की गई तस्वीरों में जान्हवी मॉडर्न ड्रेस संग बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं।
इन तस्वीरों में अभिनेत्री बैकलेस टॉप पहने हुए दिख रही हैं, जिस पर गोल्डन कलर से वर्क हुआ है।
वहीं इसके साथ जान्हवी सी ग्रीन कलर की लॉन्ग स्कर्ट पहने नजर आ रही हैं।
अभिनेत्री की सभी तस्वीरें कांस के फ्रेंच रिवेरा से शेयर की गईं हैं, जिनमें वो अलग-अलग पोज देते हुए दिख रही हैं।
आरुषि निशंक की ड्रेस ने कान में दिया अनोखा संदेश, जानें उनके परिधान के बारे में