बॉयफ्रेंड के नाम का पेंडेंट पहने नजर आईं जान्हवी! तस्वीरें वायरल अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों शिखर पहाड़िया के साथ कथित अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं अभिनेत्री की हालिया तस्वीरों ने उनके लव अफेयर को और हवा दे दी है आज जान्हवी एक इवेंट में शामिल हुईं, ब्लैक कलर की ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत नजर आईं लेकिन, उनकी ड्रेस से ज्यादा लाइमलाइट उनके नेकलेस ने खींची, ये तस्वीरें विरल भियानी ने साझा की हैं जान्हवी ने जो पेंडेंट पहना उस पर 'SHIKU' लिखा है इसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई हैं कि जान्हवी ने शिखर पहाड़िया के नाम का पेंडेंट पहना है! -