अमर उजाला
Wed, 13 November 2024
हालिया रिलीज वेब सीरीज 'सिटाडेल: हनी बन्नी' में वरुण धवन और सामंथा रूथ प्रभु एक साथ नजर आए हैं
इस सीरीज में दोनों के अभिनय को काफी पसंद किया जा रहा है, जिस वजह से सीरीज को सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली हैं
अमेजन प्राइम वीडियो के पोस्ट के मुताबिक ये शो दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज की सूची में शीर्ष स्थान अर्जित किया है
अब इस सीरीज को लेकर अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने भी समीक्षा की है
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सिटाडेल: हनी बनी की पूरी टीम को धन्यवाद दिया है
इसमें उन्होंने लिखा, "क्या शानदार शो है, दुनिया को हिलाकर रख दिया, बहुत खुश हूं, इतनी मेहनत का फल इतना प्यार मिला"
अमीषा पटेल और नयनतारा की खूबसूरती ने चुराया फैंस का दिल