अमर उजाला
Sat, 16 August 2025
पूरे देश में आज कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। ये त्योहार भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व है।
इस मौके पर आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं जो भगवान कृष्ण पर आधारित हैं। इन्हें आप आज के दिन घर बैठे देख सकते हैं।
श्रीकृष्ण जन्म
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है भारतीय सिनेमा के जनक कहे जाने वाले दादा साहेब फाल्के की फिल्म ‘श्रीकृष्ण जन्म’ का। 1918 में आई यह सिर्फ 12 मिनट की एक शॉर्ट फिल्म थी, वो भी साइलेंट थी। इसमें कोई डायलॉग नहीं थे।
कालिया मर्दन
इसके बाद दादा साहेब फाल्के ने ही 1919 में भगवान कृष्ण पर एक और फिल्म बनाई ‘कालिया मर्दन’। इस फिल्म में कृष्ण का कालिया नाग पर विजय पाना दिखाया गया। इस फिल्में भी दादा साहेब की बेटी ने ही कृष्णजी की भूमिका निभाई है।
मैं कृष्णा हूं
ये फिल्म साल 2013 में आई थी। एक युवा लड़के की कहानी है, जो अनाथालय में रहता है और खुद को अकेला महसूस करता है। फिर उसकी मदद के लिए कैसे कृष्ण भगवान आते हैं, ये फिल्म में दिखाया है। इसमें जूही चावला भी प्रमुख भूमिका में नजर आई हैं।
ओह माय गॉड (ओएमजी)
अक्षय कुमार-परेश रावल की सुपरहिट फिल्म ‘ओह माय गॉड’ में एक नास्तिक के मुश्किल वक्त में कैसे भगवान कृष्ण उसकी मदद करते हैं यह दिखाया गया है। फिल्म अंधविश्वास पर एक कटाक्ष है।
कार्तिकेय 2
70वें नेशनल अवॉर्ड में बेस्ट तेलुगु फिल्म का अवॉर्ड जीतने वाली ‘कार्तिकेय 2’ रहस्य से भरी एक्शन एडवेंचर फिल्म है। इसमें भगवान श्री कृष्ण के चमत्कारों की कहानी को दिखाया गया है।
कृष्ण और कंस
ये एक एनिमेटेड फिल्म है, जो 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भगवान और उनके निर्दयी मामा कंस के बीच की कहानी और युद्ध को दिखाया गया है। इस फिल्म का निर्देशन विक्रम वेटुरी ने किया है।
कृष्णा… आयो नटखट नंदलाल
यह एक एनिमेटेड फिल्म है, जो 2006 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं के बारे में दिखाया गया है।
कृष्ण: द बर्थ
यह भी एक एनिमेटेड फिल्म है। इसमें भगवान कृष्ण के जन्म से लेकर उनकी बाल लीलाओं के बारे में दिखाया गया है। इसे भगवान कृष्ण पर बनी शुरुआती एनिमेटेड फिल्मों में गिना जाता है। यह फिल्म बच्चों में काफी लोकप्रिय है।
नहीं रुक रही 'महावतार नरसिम्हा' की रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़