कजिन के हल्दी समारोह में बेहद खूबसूरत दिखीं जन्नत जुबैर जन्नत जुबैर ने हाल ही में अपने कजिन के हल्दी समारोह की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह समारोह का लुत्फ उठाती दिख रही हैं। पीले रंग के ऑफ शोल्ड ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस ड्रेस पर उन्होंने साइड से दुपट्टा कैरी किया है, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। एक तस्वीर में जन्नत का छोटा भाई नजर आ रहा है। वहीं, अभिनेत्री पीछे से फोटो क्लिक करती दिख रही हैं। फैंस को जन्नत का यह अंदाज काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। एंटर