स्टाइलिश लुक में जन्नत ने दिखाईं कातिलाना अदाएं जन्नत जुबैर ने हाल ही में अपनी नई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। ये फोटोज अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन तस्वीरों में जन्नत रेड कलर के टॉप और ग्रे डेनिम पैंट में बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं। जन्नत ने मिनिमल मेकअप के साथ अपना लुक पूरा किया है, जिससे वह और भी खूबसूरत लग रही हैं। उनकी लिपस्टिक का रंग टॉप से मैच करता हुआ नजर आ रहा है, जो उनके पूरे लुक को परफेक्ट बना रहा है। जन्नत ने इस लुक को एक कैप के साथ कंप्लीट किया, इसमें वह काफी स्टाइलिश लग रही हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो जन्नत जुबैर को 'काशी', 'फुलवा' और 'तू आशिकी' की वजह से जाना जाता है। एंटर