अमर उजाला
Sat, 30 August 2025
बॉलीवुड से लेकर टीवी की दुनिया के सेलेब्स तक गणेश उत्सव मना रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस जैसमीन भसीन के घर पर भी गणपति बप्पा विराजमान हुए हैं।
शनिवार को जैसमीन भसीन ने अपने दोस्तों संग गणेश उत्सव मनाते हुए कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
इन तस्वीरों वह गणपति की आरती करती हुई, पूजा करती हुई नजर आ रही हैं।
जैसमीन के घर पर गणेश उत्सव में शामिल होने के लिए कॉमेडियन भारती सिंह अपने बेटे गोला के साथ आईं।
जैसमीन के साथ तस्वीरों में कुछ और दोस्त और बॉयफ्रेंड अली गोनी भी नजर आ रहे हैं।
जैसमीन भसीन और अली गोनी काफी साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, इनकी जल्द की शादी करने की खबरें भी सामने आ रही हैं।
जैसमीन भसीन के करियर फ्रंट की बात करें तो वह कई हिट टीवी सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं। इन दिनों यूट्यूब पर अपना एक व्लॉग भी चलाती हैं। साथ ही कई पंजाबी म्यूजिक वीडियो भी में नजर आती हैं।
ट्रेडिशनल साड़ी में तारा सुतारिया ने दिए दिलकश पोज