शादी से पहले ही बुक हुए थे बिग बी-जया के हनीमून के टिकट बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा जया बच्चन आज अपन जन्मदिन मना रही हैं एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम कर चुकी जया बच्चन की प्रेम कहानी भी काफी फिल्मी है मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 1970 की शुरुआत में अमिताभ और जया ने एक दूसरे को पहली बार देखा था धीरे-धीरे दोनों मिलने लगे और प्यार गहरा होने लगा, इसी बीच साल 1973 में जया और अमिताभ की जोड़ी ‘जंजीर’ फिल्म में नजर आई अमिताभ और जया फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए लंदन घूमने जाना चाहते थे, दोनों ने सारी प्लानिंग भी कर ली थी मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जब अमिताभ बच्चन के पिता को इस बात की खबर लगी तब उन्होंने दोनों को शादी कर लेने के लिए कहा फिर क्या था 24 घंटे के भीतर ही 3 जून 1973 को वे शादी के बंधन में बंध गए और उसी दिन वे हनीमून के लिए लंदन रवाना हो गए dd