इन बयानों की वजह से विवादों में घिर चुकी हैं जया बच्चन

अमर उजाला

Tue, 4 February 2025

Image Credit : सोशल मीडिया

जया बच्चन ने हाल ही में महाकुंभ को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा कि सबसे दूषित पानी कुंभ में है।
 

Image Credit : सोशल मीडिया

जया ने कहा था कि सबसे दूषित पानी कहां का है? कुंभ का है। शव नदी में फेंके गए, जिससे पानी दूषित हुआ। असल मुद्दों पर बात नहीं हो रही है।
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

इससे पहले भी जया बच्चन कई बार विवादित बयान दे चुकी हैं। चलिए आपको बताते हैं।
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

एक बार जया ने राज्यसभा में तब विवाद खड़ा कर दिया, जब उन्होंने उपसभापति हरिवंश द्वारा 'जया अमिताभ बच्चन' के नाम से संबोधित किए जाने पर आपत्ति जताई, जो आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज नाम है।
 

Image Credit : ANI

जया ने एक बार पैपराजी को उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन को 'ऐश' कहने पर कड़ी फटकार लगाई थी।
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @jaya_bachchan_

जया ने एक बार कहा था कि हम यूपी के लोग हैं, हमें हिंदी में बात करनी चाहिए। उन्हें महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के संदिग्ध कार्यकर्ताओं द्वारा मराठी विरोधी माना गया।
 

Image Credit : सोशल मीडिया

2008 में अमिताभ बच्चन को फिल्म 'द्रोण' के प्रचार कार्यक्रम में पत्नी जया बच्चन की इस टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए मजबूर होना पड़ा

Image Credit : एक्स

मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई देवा, जानें कितना किया कलेक्शन

इंस्टाग्राम
Read Now