अमर उजाला
Thu, 20 February 2025
आदर जैन और अलेखा आडवाणी की मेहंदी सेरेमनी में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा रहा।
इस समारोह का हिस्सा बनने अभिनेत्री जया बच्चन भी पहुंचीं इस दौरान वह काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं, उन्होंने एक खूबसूरत मल्टी-कलर जैकेट पहन रखा था।
आमतौर पर जया बच्चन पैपराजी के आस-पास नो-नॉनसेंस पॉलिसी के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस दौरान वह बिल्कुल ही अलग मूड में नजर आईं।
कार्यक्रम में शिरकत करते हुए अभिनेत्री ने मुस्कुराते हुए पैपराजी का हाथ हिलाते हुए स्वागत किया।
पैपराजी ने जब जया से पूछा कि “जया जी आप कैसे हैं?” इस पर अभिनेत्री ने जया ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "आपकी कृपा है।"
जया और अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा की शादी निखिल नंदा से हुई है, जो अदार जैन के चचेरे भाई हैं।
हैदराबाद में जन्नत जुबैर ने दिखाए हुस्न के जलवे