अमर उजाला
Sun, 13 April 2025
सोशल मीडया में इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जया बच्चन ऐश्वर्या के बारे में कुछ कह रही हैं।
साल 2007 के फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें जया बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन का बच्चन परिवार में स्वागत कर रही हैं।
जया बच्चन अभिनेत्री ऐश्वर्या के मूल्यों, गरिमा और प्यारी मुस्कान की तारीफ कर रही हैं।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह एक प्यारी लड़की की सास बनने जा रही हैं और उन्होंने ऐश्वर्या का अपने परिवार में स्वागत भी किया।
यह सुनकर ऐश्वर्या राय बच्चन भावुक हो जाती हैं और उनके आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं।
इस वीडियो में अभिनेता अमिताभ बच्चन भी नजर आ रहे हैं, जो जया बच्चन की बातें सुन भावुक हो जाते हैं।
यह वीडियो इतने सालों बाद फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घिबली ट्रेंड से लेकर रॉकस्टार पोज तक, मलाइका ने बिताया शानदार सप्ताह